- Hindi News
- रांची कॉलेज में होगी पीजी उर्दू की पढ़ाई
रांची कॉलेज में होगी पीजी उर्दू की पढ़ाई
रांचीकॉलेज में पीजी उर्दू की पढ़ाई शुरू की जाएगी। शुक्रवार को कॉलेज के जैकब हॉल में प्राचार्य डॉ. यूसी मेहता की अध्यक्षता में एकेडमिक काउंसिल की बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। पीजी की पढ़ाई के लिए शिक्षकों का पद सृजित करने के लिए प्रस्ताव मानव संसाधन विकास विभाग में भेजा जाएगा। इसके अलावा कई और एजेंडों पर काउंसिल ने मुहर लगा दी। मेंबर सेक्रेट्री डॉ. एसके त्रिपाठी ने एजेंडा प्रस्तुत किया। सदस्यों में मुख्य रूप से डॉ. विश्वरूप मुखर्जी, डॉ. संजय मिश्रा, डॉ. एनडी गोस्वामी, डॉ. चंद्रकांत, विनय सरावगी, डॉ. पीके वर्मा, डॉ. सुधा सिंह, डॉ. लीली कावा, डॉ. केके सिन्हा समेत अन्य सदस्य थे।
एलएलएममें पांच अंक ग्रेस
रांचीकॉलेज में एलएलएम पढ़ रहे स्टूडेंट्स के लिए भी खुशखबरी है। काउंसिल की बैठक में निर्णय लिया गया कि अब इस विषय के जिन छात्रों का फर्स्ट डिविजन एक से पांच अंक तक कम पड़ने के कारण छूटने की स्थिति उत्पन्न होगी, उन्हें इतने अंक ग्रेस देकर फर्स्ट डिविजन कर दिया जाएगा।