- Hindi News
- स्ट्रीट चिल्ड्रेन की पढ़ाई के लिए खोले जाएंगे पांच केंद्र
स्ट्रीट चिल्ड्रेन की पढ़ाई के लिए खोले जाएंगे पांच केंद्र
राजधानीके स्ट्रीट चिल्ड्रेंस के लिए अच्छी खबर है। अगर उनकी पढ़ाई बीच में छूट गई है तो वे फिर से पढ़ सकते हैं। शहर के पांच स्कूलों में शिक्षा विभाग उनके लिए उत्प्रेरण केंद्र खोलने जा रहा है। इन केंद्रों पर स्ट्रीट चिल्ड्रेंस को सिर्फ पढ़ाया जाएगा, बल्कि उन्हें केंद्र में आकर नहाने-धोने के साथ ही अपने कपड़ों को साफ करने की सुविधा मिलेगी। बच्चों को उत्प्रेरण केंद्र में ही पढ़ाई के साथ नि:शुल्क किताबें और भोजन दिए जाएंगे।
इन पांचों केंद्रों को संचालित करने के लिए केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2014-15 के तहत राशि भी उपलब्ध करा दी है। प्रत्येक केंद्र पर इन बच्चों को पढ़ाने के लिए हर साल दो-दो लाख रुपए विभाग की ओर से खर्च किए जाएंगे। गौरतलब है कि रांची में सैकड़ों की संख्या में स्ट्रीट चिल्ड्रेन दिनभर इधर-उधर भटकते रहते हैं। अब ये अपने काम के साथ कभी भी सुबह सात से शाम सात बजे के बीच केंद्र में जाकर पढ़ाई कर सकते हैं।
शुरू हो गया है एडमिशन
^स्ट्रीट चिल्ड्रेन को ढूंढ़ कर उनका नामांकन किया जा रहा है। जिन स्कूलों में केंद्र संचालित होने हैं, वहां विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। प्रयास है कि पूजा के बाद इन केंद्रों पर पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी।\\\'\\\' जयंतकुमार मिश्र, डीएसई,रांची
उत्प्रेरण केंद्र मध्य विद्यालय हिंदपीढ़ी, मध्य विद्यालय कांटाटोली, मध्य विद्यालय हटिया, मध्य विद्यालय कडरू और मध्य विद्यालय जगन्नाथपुर परिसर में खोले जाएंगे। प्रत्येक केंद्र में 50-50 स्ट्रीट चिल्ड्रेन का नामांकन होगा। कुल 250 बच्चों को एक वर्ष तक उनकी उम्र के हिसाब से कक्षा की तैयारी कराई जाएगी, ताकि वे आगे की पढ़ाई जारी रख सके। अगर वे पढ़ने के लिए राजी होंगे, तो नियमित स्कूल में उनका नामांकन कराया जाएगा।
एक केंद्र पर 50 छात्र