पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरयू में वित्तीय नियम की अनदेखी कर खुला खाता

आरयू में वित्तीय नियम की अनदेखी कर खुला खाता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीबीआई से हो जांच : रुक्टा

रांची | रांचीयूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (रुक्टा) की बैठक शुक्रवार को मारवाड़ी कॉलेज में हुई। इसमें शिक्षकों ने एक स्वर से विवि में वित्तीय अनियमितता की जांच सीबीआई से कराने की मांग की, ताकि इसमें लिप्त अधिकारी बेनकाब हो सके। इसके अलावा फुटा के पुनर्गठन पर सहमति बनी। इसका नोटिफिकेशन जारी करने के लिए फुटा सचिव डॉ. केके शर्मा को अधिकृत किया गया। इसके अलावा शिक्षकों की लंबित मांगों पर भी चर्चा हुई। इसमें 5वें और छठे वेतनमान का एरियर, शिक्षकों की लंबित प्रोन्नति, प्रत्येक माह पहली तारीख को वेतन देने, एचआर और चिकित्सा भत्ता देने, योगदान की तिथि से सेवा की गणना करने की मांग शामिल है। बैठक में अध्यक्ष डॉ. एके मलकानी, महासचिव डॉ. कंजीव लोचन, डॉ. राम इकबाल तिवारी, डॉ. एसके झा, डॉ. एके डेल्टा शामिल थे। बैठक में डॉ. एलके कुंदन, डॉ. हरिओम पांडेय, डॉ. एसएम अब्बास, डॉ. मिथिलेश और डॉ. जेपी खरे ने भी विचार रखे।

विवि अधिकािरयों की बैठक में होगा फैसला

^रांची यूनिवर्सिटी प्रशासन इस खाता संबंधी मामले को लेकर काफी गंभीर है। इस मुद्दे पर एक-दो दिनों में विश्वविद्यालय के अधिकारियों की बैठक होगी। इसमें पूरे मामले के सभी पहलुओं पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी। विचार-विमर्श के बाद समुचित निर्णय लिए जाएंगे।\\\'\\\' डॉ.रजीउद्दीन, प्रोवीसी,आरयू

{परीक्षा नियंत्रक के नाम से खाता खोलने का आदेश कब और क्यों दिया गया। { खाते में अब तक कितनी राशि जमा हुई, किस मद में रुपए खर्च किए गए। { खाते के संचालन के लिए एक व्यक्ति को क्यों अधिकृत किया गया। { खाते का अब तक ऑडिट क्यों नहीं हुआ, इसकी वजह क्या है। { खाते से किसके आदेश से रुपए निकाले जाते थे।

ये हैं अहम सवाल