- Hindi News
- दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की हुई पूजा अर्चना
दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की हुई पूजा-अर्चना
रांची | नवरात्रके दूसरे दिन शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की गई। घरों में, दुर्गा मंदिरों पूजा पंडालों में सुबह शाम मां की पूजा अर्चना की गई। भक्तों ने पुष्पाजंलि अर्पित की और भोग लगाया। इस दौरान शंख ध्वनि, घंट से समूचा माहौल भक्तिमय हो रहा था। शनिवार को मां के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा होगी। वहीं, श्री वैष्णवी शिव राम सेवा संस्थान की ओर से भी आयोजित सामूहिक सहस्त्र कलश स्थापन के दूसरे दिन आचार्य संजय पांडेय ने पूजा अर्चना कराई। इस दौरान उन्होंने श्रीमद् देवी भागवत महापुराण की व्याख्या की। आचार्य ने कहा कि जो मनुष्य तन-मन से मां के चरणों में अनुरक्त रहता है, उसे मां आदि शक्ति भगवती की असीम कृपा प्राप्त होती है। समारोह में गणेश तिवारी, गिरिधारी सिंह, दिलीप कुमार सिन्हा, विनय कुमार सिंह, दीपक रंजन, अमित कुमार सिंह, विनोद शर्मा, संजय कुमार, धीरेंद्र समेत कई लोग उपस्थित थे।
नेपाल हाउस में आरती करतीं महिलाएं।