पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विरमित किए गए ऊर्जा विकास निगम के जीएम

विरमित किए गए ऊर्जा विकास निगम के जीएम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची| ऊर्जाविकास निगम के जीएम अजय कुमार सिंह को कार्मिक विभाग ने शुक्रवार को विरमित कर दिया। उनका तबादला गत 28 अगस्त को ही हजारीबाग के उपसमाहर्ता के पद पर किया गया था, लेकिन वे वहां योगदान देने नहीं जा रहे थे। इसलिए शुक्रवार को उन्हें विरमित करते हुए हजारीबाग जाकर योगदान करने को कहा है। उधर, ऊर्जा विकास निगम में चार अभियंताओं के पद सृजित किए गए हैं। इसमें उत्पादन निगम में एक इंजीनियर इन चीफ और एक चीफ इंजीनियर तथा संचरण निगम में दो चीफ इंजीनियर का पद सृजित किया गया है। इसकी अधिसूचना जारी हो गई है।