मसना स्थल लूटी गई तो आमरण अनशन : समिति
रांची| लोहराघासी आदिवासी मसना बचाओ समिति ने खेलगांव से सटे मसना स्थल की जमीन को बचाने को लेकर आयुक्त कार्यालय के समक्ष शुक्रवार को धरना दिया। अध्यक्षता करते हुए राजन नायक ने कहा कि यहां के आदिवासी-मूलवासियों की जमीनों को सीएनटी से दरकिनार करके लूटने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि जान दे देंगे, लेकिन मसना की जमीन नहीं देंगे। होटवार मौजा के खाता संख्या 72 और प्लाट संख्या 520 को दबंग लूटने का प्रयास कर रहे हैं। हमारी मांगें नहीं मानी गईं, तो आमरण अनशन पर बैठेंगे। मौके पर पार्षद सुजाता कच्छप, वशिष्ठ मल्लिक, सुरेंद्र, पार्षद रिझू नायक, अजय, अभयभुट, विजय नायक, बंधन उरांव, अनिल नायक, वीर सिंह, शंकुतला देवी सहित कई उपस्थित थे।