बार पदाधिकारियों को मिला प्रमाण पत्र
रांची | रांचीजिला बार एसोसिएशन के निर्वाचित पदाधिकारियों ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। फिर सभी को प्रमाण पत्र दिए गए। निर्वाचित सभी पदाधिकारियों का अगस्त 2016 तक का कार्यकाल रहेगा। इस बार कार्यकारिणी समिति के सदस्यों में भी बदलाव लाया गया है। 39 की जगह नौ सदस्य ही चुने गए हैं। सचिव के पद को महासचिव के रूप में नामित किया गया है। साथ ही संयुक्त सचिव के दो पद में प्रशासन लाइब्रेरी को शामिल किया गया है।