- Hindi News
- झारखंड के लोग जम्मू कश्मीर के साथ : सीएम
झारखंड के लोग जम्मू कश्मीर के साथ : सीएम
रांची | सीएमहेमंत सोरेन ने सोमवार को खादी ग्रामोद्योग से खरीदे गए करीब एक करोड़ रुपए के कंबल कश्मीर के लोगों की सहायता के लिए रवाना किए। एयरफोर्स का विमान इन्हें लेकर गया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि दुख की इस घड़ी में झारखंड के सभी लोग जम्मू-कश्मीर के साथ हैं। उन्होंने अपील की कि मौजूदा वक्त में हम सबको अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग करना चाहिए। कश्मीर भेजे गए कंबलों में 10 हजार कंबल जेएमएम ने दिए हैं और पांच हजार कंबल और देने की बात कही है। सीएम ने कहा कि अगले एक सप्ताह तक रोजाना खाद्य सामग्री भी श्रीनगर भेजी जाएंगी। इससे पूर्व राज्य सरकार ने जम्मू-कश्मीर को 5 करोड़ रुपए सहायतार्थ दिए हैं।
महिला ने सीएम से मांगा राशन कार्ड
राज्य के 85 लोग बचाए गए
कश्मीर भेजे गए कंबल