पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगम में हंगामा, काम ठप कराने की धमकी

निगम में हंगामा, काम ठप कराने की धमकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजधानीके विकास का दारोमदार नगर निगम पर है। लेकिन निगम विकास छोड़, राजनीति का अखाड़ा बन गया है। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की आपसी लड़ाई में जनता की समस्याएं गुम हो गईं हैं। निगम में सोमवार को भी विकट स्थिति देखने को मिली।

शहर की सफाई के मामले पर मेयर, डिप्टी मेयर और पार्षदों ने बैठक बुलाई थी। लेकिन बैठक में निगम सीईओ और पार्षद आपस में ही भिड़ गए। दोनों ओर से एक दूसरे पर भ्रष्टाचार में शामिल होने के आरोप भी लगे। आखिरकार सीईओ नाराज होकर बैठक से उठकर बाहर चले गए। एक समय दाेनों पक्षों में आरोप-प्रत्यारोप इतना बढ़ गया कि एक दूसरे की देखने और दिखाने तक बात पहुंच गई।

अब मामले को दबाने का प्रयास