- Hindi News
- रांची | कोकरपुल के पास क्षतिग्रस्त टाउन लाइन बूटी मोड़
रांची | कोकरपुल के पास क्षतिग्रस्त टाउन लाइन बूटी मोड़
रांची | कोकरपुल के पास क्षतिग्रस्त टाउन लाइन बूटी मोड़ के समीप लीकेज हटिया लाइन को बदलने मरम्मत का काम सोमवार देर शाम तक पूरा नहीं हो सका। मंगलवार को भी यह काम जारी रहेगा। इसके कारण मंगलवार को भी रेलवे, नामकुम सैनिक छावनी , कोकर, कर्बला चौक, कांटाटोली, छप्पन सेट आसपास के इलाके में जलापूर्ति ठप रहेगी। उक्त जानकारी देते हुए बूटी ईई अजय कुमार सिंह ने बताया कि बूटी मोड़ के पास पाइपलाइन के ऊपर नगर निगम द्वारा शौचालय बना दिए जाने के कारण हटिया लाइन में मरम्मत कार्य में दिक्कतें रही हैं। वहीं, कोकर पुल के पास पूरी तरह क्षतिग्रस्त टाउन लाइन को देर शाम तक काट कर हटा दिया गया। मंगलवार को दोनों जगहों का काम पूरा हो जाएगा।
आज भी ठप रहेगी जलापूर्ति