पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला बैंक के नाम पर हो रही ठगी, कोई एजेंट नहीं

महिला बैंक के नाम पर हो रही ठगी, कोई एजेंट नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | भारतीयमहिला बैंक (बीएमबी) की शाखा प्रबंधक मीना मित्तल ने कहा है कि कुछ लोग बैंक से लोन दिलाने के नाम पर खुद को बैंक का एजेंट बताकर लोगों से ठगी कर रहे हैं। ये लोग ग्राहकों को लुभाकर उनसे पैसा हथिया रहे हैं और कह रहे हैं कि उन्हें बैंक द्वारा इस काम के लिए नियुक्त किया गया है। जबकि, ऐसा नहीं है। बैंक ने किसी को भी एजेंट नियुक्त नहीं किया है। अगर कोई बीएमबी से लोन लेना चाहे तो सीधा बैंक कार्यालय पहुंचकर आवेदन दे। इसके लिए किसी की सिफारिश या एजेंट की जरूरत नहीं है। मित्तल ने इस संबंध में डोरंडा थाने को भी चिट्ठी लिखी है और ऐसे फर्जी एजेंटों के विरुद्ध कार्रवाई का आग्रह किया है।