- Hindi News
- हर वार्ड के वृद्ध, विधवा और विकलांग को पेंशन
हर वार्ड के वृद्ध, विधवा और विकलांग को पेंशन
सभी55 वार्ड में वृद्धों, विधवा और विकलांगों को पेंशन मिलेगी। लाभुकों का चयन पार्षदों द्वारा किया जाएगा। वर्ष 2010 में किए गए बीपीएल सर्वे के आधार पर पार्षद अपने-अपने क्षेत्र से लाभुकों का चयन कर जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजेंगे। लाभुकों के चयन को लेकर डीसी विनय कुमार चौबे ने सोमवार को निगम कार्यालय में पार्षदों के साथ बैठक की।
उन्होंने कहा कि जो बीपीएल सूची पहले से बनी हुई है। उसी बीपीएल नंबर के परिवार के वृद्धों और विधवा का फॉर्म भरकर दें। वहीं, अपने वार्ड में विकलांगों को चिह्नित कर, इसकी सूचना प्रशासन को दें। प्रशासन की ओर से चयनित लाभुकों को पेंशन देने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। मौके पर मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय पार्षद उपस्थित थे।