पॉश इलाकों के घर-घर में डेंगू का लार्वा
राजधानीमें डेंगू कभी भी कहर बरपा सकता है। मलेरिया विभाग की टीम द्वारा किए गए सर्वे के दौरान शहर की पॉश कॉलोनियों के ज्यादातर घरों में डेंगू फैलानेवाले मच्छरों के लार्वा पाए गए हैं। शहर में औसतन पांच में से एक घर में डेंगू मलेरिया के वाहक मच्छरों के लार्वा और प्यूपा मिल रहे हैं। जिला मलेरिया विभाग द्वारा कराए गए डोर टू डोर सर्वे में यह रिजल्ट सामने आया है। अगस्त में राजधानी के लगभग 153 घरों में मलेरिया विभाग के जांच अधिकारी पहुंचे और इन घरों के पांच हजार से अधिक कंटेनरों का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में 4355 खतरनाक मच्छरों के लार्वा और प्यूपा पाए गए। इस चौंकाने वाले परिणाम के बाद मलेरिया विभाग की चिंता बढ़ गई है।
यहां पल रहे लार्वा
क्या कहती है सर्वे रिपोर्ट