पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार महीने से वाहन खराब शहर में बढ़ी कुत्तों की संख्या

चार महीने से वाहन खराब शहर में बढ़ी कुत्तों की संख्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | राजधानीमें आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ गई है। दरअसल कुत्तों को पकड़ने का काम बंद है और निगम भी इसमें कुछ नहीं कर पा रहा है। आवारा कुत्तों को पकड़ने का काम होप फॉर एनीमल्स नामक संस्था करती है, लेकिन संस्था को दिया गया वाहन चार माह से खराब है। इस कारण कुत्ते पकड़ने का अभियान बंद है। संस्था की ओर से निगम में वाहन की मरम्मत कराने के लिए आवेदन भी दिया गया, लेकिन अब तक फाइल एक से दूसरे टेबल तक घूम रही है। निगम के ओएस नरेश कुमार सिन्हा ने बताया कि शीघ्र ही वाहन की मरम्मत करवाकर कुत्तों को पकड़ने का अभियान शुरू किया जाएगा।