भास्कर संवाददाता | रांची
भास्कर संवाददाता | रांची
मुख्यमंत्रीहेमंत सोरेन ने सोमवार को रेलवे के चेयरमैन अरुणेंद्र कुमार के साथ बैठक में राज्य की लंबित परियोजना पर चर्चा की। प्रोजेक्ट भवन में आयोजित बैठक में सीएम ने कुमार से इस पर नाराजगी जताई। बैठक में परियोजना पूरी करने में रही परेशानियों पर भी बातचीत हुई। मुख्यमंत्री ने राज्य के अधिकारियों को रही दिक्कतों को तुरंत दूर करने का निर्देश दिए। इसके अलावा सोरेन ने कई मांग भी रखीं। राज्य में लंबित रेल परियोजनाओं की वास्तविक स्थिति की जानकारी के लिए मुख्य सचिव, वित्त सचिव, परिवहन आयुक्त और रेल अधिकारियों की एक कमेटी बनी है। यह कमेटी दो दिन के अंदर लंबित परियोजनाओं पर रिपोर्ट देगी।