पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नन बैंिकंग कंपनी पर मांगी रिपोर्ट

नन बैंिकंग कंपनी पर मांगी रिपोर्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधानसभाध्यक्षशशांक शेखर भोक्ता ने सोमवार को अपने कक्ष में 15 याचिकाओं पर सुनवाई की। इस दौरान कई याचिकाओं का निष्पादन भी किया गया। इससे कई याचिकाकर्ताओं को बड़ी राहत भी मिली। उन्होंने याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए मौके पर मौजूद विभिन्न विभागों के अफसरों को कई निर्देश भी दिए। एक याचिका पर अब मंगलवार को दिन में 11 बजे फिर से सुनवाई की जाएगी।

रांची विश्वविद्यालय के एक मामले मे कल्याण दत्त साहू की वेतन विसंगति दूर कर ली गई। अनुकंपा पर नौकरी देने के मामले में कल्याण सचिव सुनील कुमार वर्णवाल ने जानकारी दी कि पीपी चौधरी को तत्काल नियुक्ति पत्र दे दिया जाएगा। कार्मिक एवं प्रशासनिक विभाग ने इसकी अनुशंसा भेज दी। नन बैंकिंग कंपनी बेसिन इंटरनेशनल के बारे में अध्यक्ष ने विस्तृत रिपोर्ट मांगी। इस मामले में 26 सितंबर को पुन: सुनवाई होगी। बिजली बोर्ड के केंद्रीय भंडार पुटकी में पिछले 25 साल से कार्यरत अस्थायी मजदूरों के मामले में अध्यक्ष ने कहा कि सरकार यदि रोजगार मुहैया कराना चाहती है तो सहानुभूतिपूर्वक विचार करे। लातेहार जिले में मॉडल डिग्री कॉलेज के निर्माण नहीं होने के बारे में स्पीकर को बताया गया कि सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

स्पीकर ने बीआईटी सिंदरी के मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि क्या स्थानीय लोगों को झाड़ू करने का भी अधिकार नहीं है। वहां बाहरी लोगों को नौकरी दी गई है। उन्होंने एक समिति बनाकर पूरे प्रकरण की जांच का निर्देश दिया। अग्निशमन सेवा से जुड़े एक मामले में डालटेनगंज की मालती देवी के मामले की सुनवाई नहीं हो सकी। अब अगली बैठक मंगलवार को होगी। रातू रोड स्थित एक जमीन के मुआवजे के संबंध में पांच दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने काे कहा।

क्या स्थानीय को झाड़ू करने का भी अधिकार नहीं

याचिकाओं पर सुनवाई करते विधानसभा अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता।