पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चेयरमैन ने बताया कि राजधानी के बाद अब शताब्दी एक्सप्रेस

चेयरमैन ने बताया कि राजधानी के बाद अब शताब्दी एक्सप्रेस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चेयरमैन ने बताया कि राजधानी के बाद अब शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में एलएचबी कोच लगाने का काम शुरू होगा। उसके बाद इस परियोजना को एक्सप्रेस ट्रेनों में भी लागू किया जाएगा। ये बातें रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अरुणेंद्र कुमार ने दिल्ली जाने से पहले एयरपोर्ट पर भास्कर संवाददाता से बातचीत के क्रम में कहीं। धीरे-धीरे रेलवे ट्रेनों में पुराने कोच की जगह एलएचबी कोच लगा रहा है। उन्होंने कहा है कि रांची से बरकाकाना तक रेलवे लाइन जोड़ने का काम चल रहा है। काम पूरा होने के बाद बरकाकाना रूट से जाने वाली अप एंड डाउन ट्रेनें मूरी की बजाय टाटी सिल्वे से ही बरकाकाना के लिए प्रस्थान करेंगी। इसके बाद रांची से बरकाकाना की दूरी आधी हो जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी मूरी होकर बरकाकाना तय करने में लगभग 2.30 घंटा का समय लगता है। टाटी सिल्वे से बरकाकाना के नए रूट के बाद एक घंटे की बचत होगी।

अभी 11 किमी का रेलवे लाइन बिछाने काम पूरा हो गया है। वहीं टोरी से बरकीचापी तक रेल लाइन का काम पूरा होने से कोल एरिया पूरा कवर हो जाएगा। जिससे गुड्स ट्रेन ज्यादा चलेगी और रेलवे का राजस्व बढ़ेगा।

शताब्दी ट्रेनों में भी लगेगी एलएचबी कोच : चेयरमैन