लड़ाकर सत्ता चाहती है भाजपा : दीपांकर
रांची | झारखंडमें चुनाव होना है और भाजपा यहां सांप्रदायिकता के नाम पर सत्ता हड़पने की साजिश में जुट गई है। लेकिन, भाकपा माले इसे कामयाब नहीं होने देगी। पार्टी लोकसभा चुनाव के बाद से ही लगातार पंचायत स्तर पर लोगों को जागरूक कर रही है। आने वाले दिनों में जनहित के मुद्दों पर पार्टी आंदोलन करेगी। उक्त बातें माले के दीपांकर भट्टाचार्य ने कही। वह सोमवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय में प्रेस कान्फ्रेंस कर रहे थे। मौके पर राज्य सचिव जनार्दन प्रसाद अनंत गुप्ता मौजूद थे। भट्टाचार्य ने कहा कि दिल्ली विवि और जेएनयू में हुए चुनाव में आइसा ने बेहतर प्रदर्शन किया है। इसके लिए दिल्ली के छात्रों को बधाई। केंद्र सरकार के आर्थिक एजेंडा को देश विरोधी बताया।
कहा कि चुनाव के बाद मोदी सरकार लगातार अपने एजेंडा खोल रही है, जो भ्रष्टाचार महंगाई बढ़ाने में सहयोगी है। कहा कि सरकार देश को विदेशी पूंजी पर गिरवी रखती जा रही है। यह चिंताजनक है। भाजपा और इसके समर्थित हिंदू संगठनों द्वारा कभी लव जिहाद तो कभी गो रक्षा के नाम पर आंदोलन करने की कड़ी निंदा करता हूं।