पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब घर बैठे कभी भी करें ऑनलाइन पेमेंट : हेमंत

अब घर बैठे कभी भी करें ऑनलाइन पेमेंट : हेमंत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्रीहेमंत सोरेन ने कहा है कि व्यापारियों को कर भुगतान में सहूलियत देने और उन्हें बिचौलियों से बचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। नागरिकों को सुगम, संवेदनशील, पारदर्शी एवं कठिनाई रहित सेवा उपलब्ध कराने के लिए भी राज्य सरकार कृतसंकल्प है। अब घर बैठे कभी भी ऑनलाइन पेमेंट किया जा सकता है।

सोमवार को प्रोजेक्ट भवन स्थित सभा कक्ष में वाणिज्य कर, परिवहन, खनन, उत्पाद और राजस्व विभागों के 29 पे-ऑनलाइन सेवाओं के लोकार्पण के बाद सीएम ने कहा कि पे-ऑनलाइन एप्लीकेशन का इजाद देश में अपने ढंग का यूनिक प्रयोग है। इसके लिए कंप्यूटर या लैपटॉप का होना भी जरूरी नहीं है। स्मार्ट फोन या टैबलेट से भी भुगतान किया जा सकता है।

सीएम ने कहा कि राज्य में सॉफ्टवेयर पार्क की स्थापना के लिए सरकार गंभीर है। आगामी 20 वर्षों की योजना को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता तय की जाएगी। उन्होंने पड़ोसी राज्यों की कराधान प्रणालियों के साथ समन्वय बनाने पर भी बल दिया। इस अवसर पर वित्त मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एसके सत्पथी, योजना एवं विकास विभाग के प्रधान सचिव डीके तिवारी, निबंधन के प्रधान सचिव डाॅ. नितिन मदन कुलकर्णी, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त केके खंडेलवाल, उद्योग सचिव हिमानी पांडेय, वाणिज्यकर सचिव एमआर मीणा समेत कई वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

प्रोजेक्ट भवन अधिकारियों के साथ बैठक करते मुख्यमंत्री।

सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रधान सचिव एनएन सिन्हा ने कहा कि इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से किसी भी समय घर बैठे ही टैक्स का भुगतान किया जा सकेगा। अब संबंधित कार्यालयों, बैंकों अथवा ट्रेजरी तक जाना आवश्यक नहीं होगा। उपर्युक्त भुगतान के चालान वहीं उपलब्ध हो जाएंगे और संबंधित कार्यालय चालानों का सत्यापन भी कर सकेंगे। इसके माध्यम से पैसे त्रुटि रहित रूप से जमा कराए जा सकेंगे और लोग जमा करायी गई राशि का पूरा विवरण देख पाएंगे। इससे 67 बैंक जुड़े हैं। भविष्य में इस सेवा का दायरा और बढ़ाया जाएगा। सिन्हा ने कहा कि भुगतान की वर्तमान व्यवस्थाएं तुरंत बंद नहीं हाेंगी।

बढ़ाया जाएगा सेवा का दायरा : सिन्हा