सोनिया के लौटने पर मंत्री पद पर फैसला
रांची | कांग्रेसकी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के दिल्ली से बाहर होने की वजह से झारखंड में कांग्रेस कोटे की रिक्त हुई मंत्री पद को भरा नहीं जा सका है। सोनिया गांधी के दिल्ली लौटने पर उनसे इस मामले में स्वीकृति ली जाएगी। इसकेबाद ही प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद रांची आएंगे और फिर किसी कांग्रेसी विधायक के सिर पर मंत्री का ताज पहनाया जाएगा। सोमवार को हरिप्रसाद का रांची दौरा इसलिए टल गया कि उन्होंने स्वीकृित नहीं ही थी।