- Hindi News
- कॉपियों के पुनर्मूल्यांकन पर निर्णय शीघ्र : प्रोवीसी
कॉपियों के पुनर्मूल्यांकन पर निर्णय शीघ्र : प्रोवीसी
रांची | रांचीयूनिवर्सिटी में पीजी उर्दू डिपार्टमेंट के स्टूडेंट्स फर्स्ट सेमेस्टर के गजल पेपर की कॉपियों के पुनर्मूल्यांकन की मांग कर रहे हैं। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के बैनर तले सोमवार को विभाग के छात्र प्रोवीसी डॉ. रजीउद्दीन से मिले। स्टूडेंट्स ने बताया कि गजल पेपर में 88 स्टूडेंट्स में 44 फेल हो गए हैं। वहीं थर्ड सेमेस्टर में 63 में से 28 फेल स्टूडेंट्स ने फोर्थ सेमेस्टर में प्रोन्नति देने की मांग की। इस पर प्रोवीसी डॉ. रजीउद्दीन ने कहा कि इस मामले पर 10 दिनों में निर्णय लिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से पावेल कुमार, विभाकर यादव, हिदायतुल्ला, अनिमेश मुखर्जी, रसीदी, पवन चौधरी, अकरम, अफ़सर इमाम, अजय सिंह शामिल थे।