पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंजीनियर चाह लें तो कोई भी राज्य विकसित हो सकता है : अन्नपूर्णा

इंजीनियर चाह लें तो कोई भी राज्य विकसित हो सकता है : अन्नपूर्णा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निलई इंटरनेशनल काॅलेज में लगाई गई प्रदर्शनी

डॉ. एम. विश्वेश्वरैया के जीवन से सीख लें : वर्मा

भारत की युवा शक्ति पर विश्व आशा भरी नजरें जमाए हुए है : बालाजी

नवनिर्माण की रीढ़ होते हैं अभियंता : सीपी सिंह

राज्यकी जल संसाधन मंत्री मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा है कि इंजीनियर चाहें तो किसी भी राज्य को विकसित राज्य की श्रेणी में ला सकते हैं। इंजीनियर अपने अधिकार और कर्तव्य को समझें और अपने प्रदेश को देश के विकसित राज्यों की श्रेणी में लाकर खड़ा करें। वह सोमवार को इंजीनियर्स भवन डोरंडा में डॉ. विश्वेश्वरैया की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रही थीं। कार्यक्रम में आईएएस अधिकारी अविनाश कुमार, ग्रामीण विकास सचिव अरुण उपस्थित थे। अतिथियों ने डॉ. विश्वेश्वरैया की चित्र पर माल्यार्पण भी किया।

जल संसाधन मंत्री ने कहा कि राज्य गठन के 14 वर्ष बाद भी आधारभूत संरचना नहीं सुधरी है। जबकि इसके साथ गठित दो अन्य प्रदेश आगे हैं। यहां की सड़कें राष्ट्रीय मानक से कम हैं। हालांकि कोडरमा जिला राष्ट्रीय मानक से अधिक है। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार इंजीनियरों की समस्याओं को सुनेंगे। इसके लिए उन्हें झारखंड अभियंता संघ के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए भी आमंत्रित किया। अविनाश कुमार ने कहा कि अभियंता तकनीक का इस्तेमाल करें। क्षणिक लाभ भूलकर राज्यहित में काम करें, तभी सम्मान बरकरार रख पाएंगे।

अरुण ने कहा कि झारखंड के अभियंता योग्य है और झारखंड को उनसे बहुत उम्मीदें हैं। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि राज्य में पानी संग्रह के लिए अभियंता काम करें। संघ के महासचिव सतीश चंद्र चौधरी ने विषय प्रवेश किया। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष शिवानंद राय समेत काफी संख्या में राज्य के इंजीनियर्स उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अभियंताओं को सम्मानित किया गया। मौके पर राज्य के दिवंगत इंजीनियर डॉ. सीके सिंह को श्रद्धांजलि दी गई।

सीआईटी में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन करते मुख्य अतिथि।

दिगंबर जैन भवन में सम्मानित अभियंताओं के साथ विधायक सीपी सिंह अन्य।

इंजीनियर्स भवन डोरंडा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करतीं अन्नपूर्णा देवी।