पीजी कॉमर्स में नहीं हो रहा एडमिशन
रांचीयूनिवर्सिटी के वीमेंस कॉलेज के पीजी कॉमर्स विभाग में एडमिशन नहीं हो रहा है। इससे छात्राएं परेशान हैं। कॉलेज जाने के बाद फैकल्टी से जानकारी मिलती है कि आरयू प्रशासन से एडमिशन लेने के संबंध में चिट्ठी नहीं मिली है। गौरतलब है कि आरयू प्रशासन ने 15 दिन पहले एडमिशन पर लगी रोक को हटाने का निर्णय लिया था, लेकिन इस निर्णय का नोटिफिकेशन रांची विवि प्रशासन ने आज तक जारी नहीं किया है। छात्राओं का कहना है कि एक लेटर जारी करने में आरयू प्रशासन को कितना समय चाहिए। अब तक पढ़ाई शुरू हो जानी चाहिए थी, लेकिन अभी तक एडमिशन भी नहीं हुआ है।
शीघ्र सूचना जारी होगी : प्रोवीसी
आरयू के प्रोवीसी डॉ. रजीउद्दीन ने कहा है कि वीमेंस कॉलेज के पीजी कॉमर्स में एडमिशन की अनुमति एकेडमिक काउंसिल ने प्रदान कर दी है। इस संबंध में मंगलवार को रजिस्ट्रार कार्यालय से बात करूंगा, ताकि वीमेंस कॉलेज को एडमिशन के संबंध में शीघ्र सूचना जारी की जा सके।
आरयू प्रशासन के एकेडमिक काउंसिल ने इस साल से वीमेंस कॉलेज के पीजी कॉमर्स में 60 सीटों पर पढ़ाई शुरू करने की सैद्धांतिक सहमति दी थी। इस निर्णय का पत्र प्राप्त होने के बाद वीमेंस कॉलेज प्रबंधन ने एडमिशन की प्रक्रिया शुरू की थी। लेकिन, विवि प्रशासन ने यह कहते हुए एडमिशन प्रक्रिया पर रोक लगा दी कि पढ़ाई शुरू करने से पहले इंफ्रास्ट्रक्चर समेत अन्य बिंदुओं पर जांच नही हुई है, लेकिन विवि प्रशासन ने जांच के संबंध में कॉलेज प्रबंधन को किसी प्रकार का निर्देश नहीं दिया। तब तक 17 छात्राओं का एडमिशन हो चुका था। इसके बाद एडमिशन पर लगी रोक हटाने के लिए एनएलयूआई ने आरयू प्रशासन पर दबाव बनाया। इसके बाद 30 अगस्त को एकेडमिक काउंसिल की बैठक में चर्चा के बाद रोक हटा ली गई। लेकिन 15 सितंबर तक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है।
यह है मामला