पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफाई पर जताई चिंता

सफाई पर जताई चिंता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजधानी में दुर्गा पूजा की तैयारी में लगे आयोजकों को सबसे अधिक चिंता शहर की सफाई की सता रही है। सभी पूजा पंडाल और वहां तक पहुंचने वाले मार्गों की स्थिति खराब है। नाली की भी स्थिति दयनीय है। अधिकतर हाई मास्ट लाइट खराब पड़े हुए हैं और मुहल्लों में स्ट्रीट लाइटें भी नहीं लगी हुई है। पूजा आयोजकों ने अपनी पीड़ा शनिवार को विकास भवन सभागार में आयोजित केंद्रीय शांति समिति की बैठक में उठाई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीसी विनय कुमार चौबे ने कहा कि साफ सफाई, स्ट्रीट लाइट और हाई मास्ट लाइट को पूजा से पहले व्यवस्थित कर दिया जाएगा। जिस पंडाल के पास जितना डस्ट की जरूरत होगी, दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूजा पंडाल और प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा।

बैठक में शामिल विनय कुमार चौबे, प्रभात कुमार अन्य अधिकारी।

डीसी और एसएसपी ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें दिशा-निर्देश दिया। डीसी ने कहा कि अंधेरे का लाभ उठा कर छेड़छाड़ और दुष्कर्म जैसी घटना घटती है। इसलिए सभी थाना क्षेत्रों में ऐसे स्थानों को चिन्हित कर लगातार गश्ती की जाए। संदिग्ध सामान और व्यक्ति की पहचान कर त्वरित एक्शन करें।

गश्ती करने का आदेश

डीसी ने कहा कि जरूरत पड़ी तो अधिकतर क्षेत्रों में सीसीटीवी से निगरानी की व्यवस्था की जाएगी। प्रशासन को आयोजक पहले की तरह ही सहयोग करें। बैठक में एसएसपी प्रभात कुमार, अनुप बिरथवे, डीडीसी राहुल कुमार सिन्हा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर इकबाल अंसारी, एसडीओ अमित कुमार, उदय शंकर ओझा आिद मौज्ूद थे।

प्रशासन का करें सहयोग