आमसभा स्थगित
रांची | मारवाड़ीब्राह्मण सभा रांची की 14 सितंबर को होनेवाली आमसभा अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। शुक्रवार को कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष बालकृष्ण चौपाल ने की। सभा के प्रवक्ता ने कहा कि आमसभा को स्थगित करने का कारण पितृपक्ष है। बैठक में सुशील माटोलिया, डॉ विजय शर्मा, बालकृष्ण चौपाल, श्रवण जोशी, रमेश शर्मा, श्याम सुंदर गोपाल शामिल थे।