युवाओं से मिली टीम
रांची . कैंपसक्रूसेड ऑफ क्राइस्ट (सीसीसी) इंडिया के आमंत्रण पर झारखंड आई कैंपस क्रूसेड ऑफ कोरिया की टीम ने यहां युवा वोलेंटियर्स को उनके सहयोग के लिए सर्टिफिकेट दिया। मेपल वुड में आयोजित कार्यक्रम में टीम ने युवाओं से उनकी जीवनशैली, शैक्षणिक स्तर और शिक्षा से संबंधित गतिविधियां, पारिवारिक पृष्ठभूमि, युवाओं की अभिरूचि चुनौतियों और भाषा-संस्कृति की अद्यतन स्थिति पर चर्चा की। इस अवसर कोरियन टीम के युवाओं ने नाटक के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति में प्रेम बांटते हुए बढ़ने का संदेश दिया। कहा कि प्रेम बांटने से बढ़ता है। इसलिए इसे बांटने में कंजूसी करें। कार्यक्रम का संचालन जुनुल समद ने किया। इसमें सुचित टोपनो ने उनका सहयोग किया।
कैंपस क्रूसेड ऑफ कोरिया की टीम के साथ स्थानीय के वोलेंटियर्स।