पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुबोध ने शुरू किया अभियान

सुबोध ने शुरू किया अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. राष्ट्रीयएकता अभियान के बैनर तले पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने जम्मू एवं कश्मीर के बाढ़ पीडितों की मदद के लिए शनिवार को अभियान की शुरुआत की। उन्होंने बाढ़ पीडितों के लिए बढ़ाएं हाथ के नारे के साथ पूरे राज्य में आम लोगों से आवश्यक सामाग्री एकत्र करने की अपील की। सुबोधकांत की अध्यक्षता में राष्ट्रीय एकता अभियान बिहार क्लब में आयोजित बैठक में उपस्थित सामाजिक, धार्मिक, स्वयंसेवी, व्यावसायिक, महिला तथा श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने इसमें सहयोग करने का वादा किया। इस अवसर पर सामाग्री संग्रह के लिए जिला स्तर पर प्रभारियों का मनोनयन किया गया है। सुबोधकांत सहाय ने कहा कि राज्य के सभी जिलों में राहत सामाग्री एकत्र कर जाएगी, जो रांची में जमा कर ट्रकों के माध्यम से जम्मू भेजी जाएगी।