- Hindi News
- लायंस क्लब ने शुरू किया बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत कार्य
लायंस क्लब ने शुरू किया बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत कार्य
लायंसक्लब ऑफ रांची, लियो क्लब ऑफ रांची और आर्ट ऑफ लिविंग के संयुक्त तत्वावधान में कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कश्मीर फ्लड रिलीफ की शुरुआत की। कार्यक्रम रांची क्लब में आयोजित था। मौके पर खाद्य सामग्री, कपड़े और दवाईयों को संग्रह कर कश्मीर के लोगों के सेवा करने का संकल्प लिया गया। लायंस क्लब के अध्यक्ष सुब्रो मजूमदार, लियो के अध्यक्ष मोहित चोपड़ा तथा आर्ट आॅफ लिविंग के शिक्षक रिषि शाहदेव ने लोगों से मदद के लिए आगे आने के लिए कहा है। इसके लिए मोबाइल नंबर जारी किया है। मदद करने के लिए 09470929009,08877080001,9431707142,09431327051 पर संपर्क कर सकते हंै।