वृद्धाश्रम में हुआ पौधरोपण
रांची. दैनिकभास्कर की ओर से चलाए जा रहे एक पेड़ एक जिंदगी अभियान के तहत शनिवार को डीएवी नंदराज परिसर स्थित वृद्धाश्रम में पौधरोपण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन झारखंड फाइनांस सर्विस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन के सहयोग से किया गया। मौके पर एसोसिएशन की अध्यक्ष कविता तिवारी ने कहा कि एक वृक्ष सौ पुत्र के समान होते है। उन्होंने कहा जब ये पौधे बड़े हो जाएंगे तो इन पर पक्षियों बैठेंगी और इनकी चहचहाहट से यहां रहने वाले वृद्धों को सुखद अनुभव प्राप्त होगा। इसके साथ ही ये पौधे पर्यावरण को शुद्ध रखने में सहयोग करेंगे। उन्होंने सभी से अपील की कि वे एक-एक पौधा जरूर लगाए। मौके पर एसोसिएशन की डॉली दूबे, निशि, अरुणा, शोभा, विनीता, मंजू, अमिता, सीमा, नीलम, रेखा सभी ने एक-एक पौधा लगाया। इस अभियान से जुड़ने के लिए मोबाइल नंबर 9304875303 या 9955565738 पर संपर्क कर सकते हैं।