- Hindi News
- केनरा बैंक अंचल कार्यालय रांची ने अपनी स्थानीय शाखाओं के
केनरा बैंक अंचल कार्यालय रांची ने अपनी स्थानीय शाखाओं के
केनरा बैंक अंचल कार्यालय रांची ने अपनी स्थानीय शाखाओं के साथ मिलकर सोमवार को हिन्दी माह के मुख्य समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर झारखंड अंचल के उपमहाप्रबंधक प्रमोद कुमार ने कहा कि हिन्दी पूरे भारत में बोल चाल की भाषा के रूप में प्रयोग की जाती है। इसका श्रेय सिनेमा और टीवी के कार्यक्रमों को जाता है जिससे दक्षिण भारत में भी हिन्दी का प्रचार प्रसार हो रहा है। मुख्य अतिथि मारवाड़ी कॉलेज की प्रोफेसर सुनिता कुमारी गुप्ता ने कहा कि जिस प्रकार पेड़ को उसकी जड़ मजबूती प्रदान करती है,उसी प्रकार हिन्दी हमारे देश और हमारी संस्कृति को मजबूती प्रदान करती है। यह हमारी पहचान और अस्मिता का हिस्सा है। इस अवसर पर बैंक राजभाषा अक्षय योजना पुरस्कार और केनरा बैंक राजभाषा पुरस्कार 2013.14 भी प्रदान किए गए। हिन्दी माह के दौरान योजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। सहायक महाप्रबंधक जीके मोहापात्रा, मंडल प्रबंधक टी बोस, अरूण कुमार मिश्रा पीके जेना समेत अन्य शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे। संचालन गीता राणा और स्वागत भाषण सहायक महाप्रबंधक पीके देव ने दिया।
केनरा बैंक अंचल कार्यालय में हिन्दी दिवस समारोह