पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोबोटिक से जीवनशैली प्रभावित: राव

रोबोटिक से जीवनशैली प्रभावित: राव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांचीरेलवे स्टेशन पर जीआरपी खुद हरमू रोड़ स्थित इक्फाई विश्वविद्यालय में सोमवार को इंजीनियरिंग दिवस(भारत र| एम. विश्वेश्वरैया के 154वें जन्मदिवस) के अवसर पर रोबोटिक केंद्र का उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर विवि प्रबंधन द्वारा रोबोटिक्स एप्लीकेशन एवं चुनौतियां विषयक सेमिनार का आयोजन किया गया। विवि के कुलपति प्रो. ओ.आर.एस. राव ने कहा कि रोबोटिक अगले दशक में बड़े पैमाने पर जीवन शैली को प्रभावित करेगा। यह पांच डिजिटल बलों में से एक है। इससे कारखाना स्वचालन से लेकर, अस्पतालों में सर्जरी, सुरक्षा रक्षा और वाहन में मानव रहित सुरक्षा प्रदान कराई जा सकती है।

सीएमईआरआई के प्रमुख डॉ. डी.एन. सोम ने कहा कि अबतक कई रोबोटिक्स डिजाइन किए गए है, जो टाटा स्टील, न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन भारतीय नेवी आदि के लिए उपयोगी है। आगे चलकर रोबोटिक्स खेती में, बुजुर्गों और विकलांगों की देखभाल में तथा कम जटिल सर्जरी में काफी मदद करेगा। बीआईटी मेसरा के डॉ. राजीव अग्रवाल ने बढ़ते हुए एप्लीकेशन जैसे इंटरनेट उपलब्धता आदि पर रोबोटिक्स की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। रांची विवि के पूर्व कुलपति सह सदस्य बोर्ड ऑफ गर्वनर इक्फाई विवि डॉ. एए खान डॉ केके नाग ने रोबोट प्रौद्योगिकी मानव जाति के लाभ के लिए ही इस्तेमाल किया जाना चाहिए। एसएलईए के अध्यक्ष एके सक्सेना, सीआईटी के निदेशक डॉ. आरपी शर्मा, विवि के रजिस्ट्रार डॉ. बीएम सिंह, सलाहकार डॉ. हरिहरण सहित रोबोटिक्स के विशेषज्ञ फैकल्टी मेंबर्स सहित कई छात्रों ने अपने विचार सेमिनार में रखे।

कार्यक्रम के दौरान विवि में रोबोटिक्स केंद्र की स्थापना की गई। चार बी.टेक. के विद्यार्थियों ने रोबोट डिजाइन कर प्रस्तुत किया, जिसने एम. विश्वेश्वरैया के फोटो पर फूल बरसाएं। कई उद्योगों के विशेषज्ञ, शोधकर्ता, शिक्षाविद कार्यक्रम में शामिल हुए और अपना पेपर प्रस्तुत किया।

रोबोटिक केंद्र की हुई स्थापना

रोबोटिक केंद्र का निरीक्षण करते अतिथिगण।