पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मासूम की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा

मासूम की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची| लोअरबाजार थाना क्षेत्र स्थित अंजुमन अस्पताल में सोमवार की रात तीन साल की बच्ची मोना परवीन की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। परिजन अस्पताल में तोड़फोड़ करने पर उतारू हो गए। परिजन अस्पताल में घुसकर तोड़फोड़ की कोशिश करने लगे, तब अस्पताल प्रबंधन ने गेट बंद कर दिया। बाद में पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। लोअर बाजार पुलिस ने बताया कि लोगों का आरोप था कि डॉक्टर की लापरवाही से बच्ची की मौत हुई है। पुलिस का कहना है कि टाइफाइड पीड़ित बच्ची को सोमवार की दोपहर भर्ती किया गया था। डॉक्टर ने कंपकंपी रोकने के लिए इंजेक्शन दिया। जबकि परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने ओवरडोज इंजेक्शन दिया था। बच्ची के पिता का नाम मो. शमीम है। वे हिंदपीढी के सेंट्रल स्ट्रीट के रहनेवाले हैं।