- Hindi News
- उग्रवादियों ने प्राइवेट कंपनी के वाहन फूंके
उग्रवादियों ने प्राइवेट कंपनी के वाहन फूंके
बरकाकाना | जेपीसीके उग्रवादियों ने कोडरमा रांची भाया बरकाकाना रेलवे निर्माण कार्य करा रही क्लासिक कोल कंपनी की सिद्धवार स्थित बेस कैंप में रविवार की रात जमकर उत्पात मचाया। 20 से ज्यादा उग्रवादियों ने कैंप में पहुंचकर लोगों की पिटाई शुरू कर दी। साथ ही चौकीदार को अपने कब्जे में लेकर कैंप में खड़े जेसीबी एक मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया। सुपरवाइजर मनोज कुमार को जख्मी कर दिया। उग्रवादी कंपनी के कर्मचारियों को अपने सरगना से मिलने की बात कहकर चलते बने। सोमवार सुबह कंपनी के महाप्रबंधक ओम प्रकाश निदेशक पंकज कुमार सिंह ने मौके पर जाकर घटना का जायजा लिया इसकी सूचना बरकाकाना ओपी को दी।