केनरा बैंक ने मनाया हिंदी दिवस समारोह
केनरा बैंक ने मनाया हिंदी दिवस समारोह
रांची | केनराबैंक अंचल कार्यालय, रांची बैंक की अन्य स्थानीय शाखाओं ने सोमवार को हिंदी माह पर एक समारोह का आयोजन किया। समारोह की अध्यक्षता बैंक के झारखंड अंचल के उपमहाप्रबंधक प्रमोद कुमार ने की। उन्होंने कहा कि हिंदी पूरे भारत में बोलचाल की भाषा है। इसका श्रेय सिनेमा और टी.वी. के कार्यक्रमों को जाता है। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि मारवाड़ी कॉलेज की प्रोफेसर सुनीता कुमारी गुप्ता उपस्थित थीं। सहायक महाप्रबंधक पीके. देव ने स्वागत भाषण दिया। मौके पर केनरा बैंक राजभाषा अक्षय योजना पुरस्कार एवं केनरा बैंक राजभाषा पुरस्कार 2013-14 भी प्रदान किए गए। हिन्दी माह में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।