आवरण में शिक्षकों को गिफ्ट
रांची|रोस्पा टावरस्थित आवरण होम प्लस एवं स्पेस में शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया। एक सप्ताह तक चले इस आयोजन में प्रतिष्ठान में आए शिक्षकों को 500 रुपए का गिफ्ट चेक देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शहर के कई शिक्षकों ने प्रतिष्ठान में फर्नीचर, लाईट, पर्दे, कारपेट, बेडशीट आदि की खरीदारी की। प्रतिष्ठान में उचित मूल्य पर उत्पाद उपलब्ध हंै। आगंतुकों ने इस तरह के आयोजन की प्रसंसा की।