निनो फन में पूजा कलेक्शन
रांची|बच्चों कीशॉपिंग के लिए खुला प्रतिष्ठान निनो फन में पूजा कलेक्शन पेश किया गया है। यहां कार्टून टी-शर्ट का विशाल संग्रह मंगाया गया है। इनमें मिक्की माउस, डोरेमॉन, छोटा भीम, सुपर मैन, टॉम एंड जेरी आदि हैं। इसके अलावा जींस, नाइट सूट और छोटे बच्चों के लिए सेट कपड़े हैं। स्टोर मैनेजर, हंसनाथ ने बताया कि यहां सभी खिलौने ब्रांडेड और उच्च क्वालिटी के हैं। यहां स्कूल बैग, लंच बॉक्स, वॉर बॉटल, कॉमिक्स, रिटर्न गिफ्ट्स आदि का भी संग्रह है।