पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीएनबी की पत्रिका \"जोहार\' को प्रथम पुरस्कार

पीएनबी की पत्रिका \"जोहार\' को प्रथम पुरस्कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची|पंजाब नेशनलबैंक, झारखंड मंडल, रांची की हिंदी पत्रिका पीएनबी \\\"जोहार\\\' को पीएनबी की अखिल भारतीय स्तर पर \\\"क\\\'क्षेत्र की लाला लाजपत राय शील्ड प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार मिला है। यह जानकारी झारखंड मंडल के उपमहाप्रबंधक वीके महाजन ने दी। उन्होंने बताया कि यह पुरस्कार हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर नई दिल्ली में पीएनबी के अध्यक्ष एवं भारत सरकार की राजभाषा सचिव नीता चौधरी ने प्रदान किया। महाजन ने बताया कि जोहार पत्रिका के सर्वश्रेष्ठ संपादक का पुरस्कार भी झारखंड मंडल के वरिष्ठ प्रबंधक, राजभाषा आशुतोष प्रसाद को प्रदान किया गया। यहां पुरस्कार बैंक की ओर से मंडल प्रमुख वीके महाजन एवं वरिष्ठ प्रबंधक, आशुतोष प्रसाद ने ग्रहण किया। प्रधान कार्यालय की ओर से इस वर्ष भी पूरे भारतवर्ष में \\\"क\\\', \\\"ख\\\' \\\"ग\\\' में स्थित मंडलों को राजभाषा समारोह में पुरस्कृत किया गया है एवं इस अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया।