पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाईकोर्ट पहुंचा झारखंड हॉकी संघ चुनाव का मामला

हाईकोर्ट पहुंचा झारखंड हॉकी संघ चुनाव का मामला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंडहॉकी संघ का चुनाव 18 सितंबर को होना है, लेकिन चुनाव से पहले वोटर लिस्ट से लेकर रिटर्निंग ऑफिसर की भूमिका पर ही सवाल उठने लगे हैं। हॉकी संघ का आरोप है कि वोटर लिस्ट से कई नाम हटा दिए गए हैं। इस संबंध में हाईकोर्ट में याचिका भी दाखिल कराई गई। झारखंड हॉकी संघ के अध्यक्ष पद के लिए खेल संघों के दो बड़े नाम सामने आए, तो हॉकी संघ के लोग हतप्रभ रह गए। झारखंड कुश्ती संघ के महासचिव भोलानाथ सिंह ने अध्यक्ष और कुश्ती के ही संयुक्त सचिव विजय शंकर सिंह ने महासचिव पद के लिए सोमवार को नामांकन भरा। विजय शंकर सिंह बोकारो हॉकी संघ के अध्यक्ष भी हैं। झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव एसएम हाशमी ने भी अपना नामांकन पत्र भरा।

जेओए महासचिव ने दर्ज कराया अपना विरोध

झारखंडओलंपिक संघ के महासचिव और अध्यक्ष पद के दावेदार एसएम हाशमी ने कुछ वोटरों के नाम हटाए जाने पर रिटर्निंग ऑफिसर के पास विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट जारी किए जाने के बाद वोटरों का नाम हटाना गलत है। हाशमी ने कहा कि जब वोटर लिस्ट को हॉकी इंडिया ने सत्यापित कर दिया है तो रिटर्निंग ऑफिसर इसे नहीं बदल सकते।

वोटर लिस्ट से नाम हटाने का आरोप

इस तरह के मामले को हॉकी इंडिया के नरेंद्र बत्रा नहीं सुनते हैं तो एशियाड गेम में नहीं जाऊंगी। क्योंकि सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता। सावित्रीपूर्ति, महासचिवहॉकी झारखंड

चुनावसे पहले यहां जैसा देखा जा रहा है, ऐसे में एनजीओसी में चुनाव कराना मुनासिब नहीं है। इसकी सूचना रांची के एसएसपी को दी है। जहां तक वोटरों के नाम हटाने का सवाल है तो कुछ तकनीकी गड़बड़ी है। इसलिए इनके नाम को हटाया गया है। हम यहां स्वच्छ चुनाव कराने आए हैं। आरकेश्रीवास्तव, रिटर्निंगआॅफिसर

झारखंड हॉकी संघ के चुनाव में भाग लेने वाले कुछ सदस्यों के नाम को रिटर्निंग अफसर ने हटा दिया। हॉकी इंडिया से सत्यापित नामों को हटाए जाने के बाद हॉकी झारखंड की महासचिव सावित्री पूर्ति ने अपना विरोध रिटर्निंग ऑफिसर और हॉकी इंडिया के महासचिव नरेंद्र बत्रा से जताया है। उदाहरण के तौर पर झारखंड हॉकी संघ ने कुछ दिन पहले वोटरों की एक सूची जारी की थी, जिसमें कोडरमा के डीसी के रवि कुमार का नाम था, उनका नाम नई सूची से हटा दिया गया है। इसके अलावा पूर्व हॉकी खिलाड़ी मसीरा सोरेन और माइकल लाल का भी नाम वोटर लिस्ट से ग