पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उद्घाटन मैच में जीता खान स्पोर्टिंग

उद्घाटन मैच में जीता खान स्पोर्टिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खानस्पोर्टिंग महेशपुर की टीम ने स्वर्णरेखा फुटबॉल टूर्नामेंट की उद्घाटन मैच में छोटानागपुर स्पोर्टिंग आरा की टीम को 1-0 से हराया। मैच का एकमात्र गोल प्रणव महतो ने किया। इइएफ ग्राउंड टाटीसिलवे में खेली जा रही इस टूर्नामेंट का उद्घाटन आजसू के केन्द्रीय सचिव राजेन्द्र मुंडा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह भोगता, राजू नायक, श्रवण चौधरी, सरोजनाथ महतो, राजेश पाहन, बिगन महतो, जितेन्द्र लोहरा, जितेन्द्र सिंह, मोती महतो, राजू महतो, अमर महतो उपस्थित थे। 16 सितंबर को नव झारखंड बहु बाजार का मुकाबला शहीद राजकुमार महतो क्लब मासू के साथ होगा।