- Hindi News
- प्रभात तारा, डॉन बास्को और बेथेनी कॉन्वेंट स्कूल जीते
प्रभात तारा, डॉन बास्को और बेथेनी कॉन्वेंट स्कूल जीते
रांची| संतपॉल हाई स्कूल में खेले जा रहे 30वें वाईएमसीए इंटर स्कूल मिनि फुटबॉल टूर्नामेंट में सोमवार को तीन मैच खेले गए। पहले मैच में प्रभात तारा सिंगपोर ने एजी चर्च-ए को 5-0 से हरा दिया। दूसरे मैच में डॉन बॉस्को हेसाग ने गोंदी पोखर अनगड़ा को 3-0 से हरा दिया। अंतिम मैच में बेथेनी कॉन्वेंट स्कूल ने शांति रानी घाघरा को 4-2 से हरा दिया।