- Hindi News
- मास्टर एथलेटिक्स मीट में हिस्सा लेने जापान जाएंगे सुरेंद्र
मास्टर एथलेटिक्स मीट में हिस्सा लेने जापान जाएंगे सुरेंद्र
रांची| सीआईएसएफके सुरेंद्र कुमार 18वें एशिया मास्टर एथलेटिक्स मीट में शामिल होने के लिए जापान जाएंगे। जापान में यह मीट 19 से 23 सितंबर के बीच होनी है। सुरेंद्र ने बताया कि इसके लिए अभी से तैयारी में जुटे हैं। इस उपलब्धि के लिए वरिष्ठ समादेष्टा जीएस राजू, सहायक समादेष्टा एच मंडल, निरीक्षक कार्य बीड़ी लहेरिया और एनके सागवान ने बधाई दी है।