पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेल मंत्री से मिला शारीरिक शिक्षा संघ का प्रतिनिधि मंडल

खेल मंत्री से मिला शारीरिक शिक्षा संघ का प्रतिनिधि मंडल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंडशारीरिक प्रशिक्षित शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार को शिक्षा एवं खेल मंत्री गीताश्री उरांव से मिला। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने स्कूल गेम्स में होने वाली गड़बड़ी की जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल गेम्स में राज्य और राष्‍ट्रीय स्तर पर ऐसे खेलों कि प्रतियोगिताएं कराई जाती है, जो खेल झारखंड के स्कूलों में नहीं खिलाया जाता है।

संघ ने स्कूल गेम्स में खेले जाने वाले खेलों को झारखंड के स्कूलों में खेलाया जाए और राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में झारखंड से खिलाड़ियों को भेजे जाने की मांग की। साथ ही जो संघ स्कूली गेम्स को सुचारू रूप से नहीं कराती उन्हें ब्लैक लिस्टेड कराने की मांग की। मौके पर अध्यक्ष हेमंत कुमार महतो, रंजीत कुमार सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, समीर चौधरी, मुकेश साहू और रजनीश कुमार महतो मौजूद थे।