पुलिस बैडमिंटन और टेबल टेनिस आज से
झारखंडसशस्त्र पुलिस के तत्वावधान में होने वाले तीन दिवसीय प्रथम झारखंड स्टेट पुलिस बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता की मंगलवार से खेलगांव में होगी। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि खेलमंत्री गीताश्री उरांव सुबह 10 बजे होटवार के ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में करेंगी। इसकी जानकारी सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस में डीआईजी (जैप) सुमन गुप्ता ने दी।
उन्होंने बताया कि बैडमिंटन प्रतियोगिता के गेम्स गजेटेड नॉन गजेटेड कैटेगरी में होगी। गजेटेड वर्ग में पुरुष सिंगल्स, पुरुष डबल्स मिक्स्ड डबल्स और नॉन गजेटेड वर्ग में पुरुष सिंगल्स डबल्स की स्पर्धाएं होंगी। वहीं टेबल टेनिस प्रतियोगिता पुरुष सिंगल्स और डबल्स कैटेगरी में आयोजित होगी। बैडमिंटन के लिए अब तक 26 गजेटेड ऑफिसरों, जबकि नॉन गजेटेड वर्ग में 123 प्रतिभागियों ने इंट्री ली है।
वहीं टेबल टेनिस के लिए आठ गजेटेड और 15 नॉन गजेटेड प्रतिभागियों ने प्रवेश लिया है। जैप-1 कमांडेंट कुलदीप द्विवेदी ने बताया कि स्टेडियम में ही कंट्रोल रूम और प्रेस मीडिया सेल भी बनाए गए हैं। जहां से मैच से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है। मौके पर जैप-6 के कमांडेंट अश्विनी कुमार जवान भी मौजूद थे।
संवाददाता सम्मेलन में मौजूद जैप डीआईजी सुमन गुप्ता, कमांडेंट कुलदीप द्विवेदी