पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रशिक्षकों को नहीं मिला है मानदेय

प्रशिक्षकों को नहीं मिला है मानदेय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची| कला,संस्कृति, खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार में काम करने वाले प्रशिक्षकों को सात महीने से मानदेय नहीं मिला है। साथ ही डे-बोर्डिंग सेंटर में रह रहे खिलाड़ियों को भी छात्रवृति, किट और खेल सामग्री तक नहीं दी गई है। यह जानकारी झारखंड कोचेज एसोसिएशन के महासचिव पूर्ण चंद्र महली ने दी। उन्होंने बताया कि मानदेय के लिए दो माह पहले प्रशिक्षकों का एक प्रतिनिधि मंडल खेल निदेशक ददन चौबे से मिला था, उन्होंने आश्वासन भी दिया था, लेकिन अभी तक हमें मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। 25 सितंबर को एसोसिएशन की बैठक मोरहाबादी में होगी, जिसमें भविष्य की रणनीति को लेकर विमर्श किया जाएगा।