बन्ना गुप्ता आज लेंगे मंत्री पद की शपथ
रांची | जमशेदपुरपश्चिम से कांग्रेस के विधायक बन्ना गुप्ता शनिवार को राजभवन के बिरसा मंडप में मंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल डॉ. सैयद अहमद शाम सात बजे उन्हें पद गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई मंत्री और कांग्रेस, झामुमो राजद के नेता मौजूद रहेंगे।
राज्यपाल शनिवार को मुंबई से रांची लौटेंगे। इसके बाद शपथ ग्रहण समाराेह होगा। बन्ना को कृषि और आवास विभाग मिल सकता है। ये विभाग योगेंद्र साव के थे, जिन्होंने उग्रवादी संगठनों से संबंधों के मामले में नाम आने के बाद इस्तीफा दे दिया था।