- Hindi News
- पूजा पंडालों में कैमरे से की जाएगी निगरानी
पूजा पंडालों में कैमरे से की जाएगी निगरानी
राजधानीके हर महत्वपूर्ण छोटे-बड़े दुर्गा पूजा पंडालों में सीसीटीवी और फायर फाइटिंग सिस्टम लगाने को कहा गया है। पंडाल में आने-जाने के लिए अलग-अलग द्वार बनाने को भी कहा गया है। यह निर्देश शुक्रवार की रात रांची पुलिस के अधिकारियों ने पूजा पंडाल के पदाधिकारियों को दिया। एक-दो दिनों के अंदर रांची पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी पंडालों का जायजा लेंगे। शुक्रवार की रात साढ़े सात बजे कोतवाली के डीएसपी दीपक अंबष्ट और कोतवाली इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिन्हा पंडालों का जायजा लेने निकले थे।
कोतवाली इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिन्हा ने बताया कि शुक्रवार की रात राजधानी के भारतीय नव युवक संघ, बिहार क्लब, यूथ क्लब, हवन कुंड, दुर्गा बाड़ी, सत्य अमरलोक, आरआर स्पोर्टिंग सहित कई अन्य पंडालों का जायजा लिया गया। एक-दो दिनों के अंदर पंडालों का जायजा सीनियर एसपी और सिटी एसपी भी लेंगे। पूजा पंडाल का पट खुलने से पहले डाग स्क्वायड की भी मदद ली जाएगी।
दैनिक भास्कर ने 26 सितंबर को प्रमुखता से उठाया था यह मामला
पूजा तक नालियों का निर्माण रोकने का निर्देश
चलेगा स्वच्छता अभियान
माहौल बिगाड़ने वालों से सख्ती से निबटेगा प्रशासन