पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बोर्ड कर्मियों की हालत बिगड़ी

बोर्ड कर्मियों की हालत बिगड़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची|चार दिनोंसे अनशन पर बैठे बोर्ड तकनीकी अनुबंधकर्मियों में से तीन की हालत गंभीर हो गई। जिन्हें देर शाम जबरन सदर अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया। भर्ती होने वालों में सुंदर देव यादव, सेवाचंद्र कुमार तथा विश्वनाथ बिरूआ शामिल हैं। मालूम हो कि तकनीकी प्रशिक्षु संघ के बैनर तले चार दिनों से फणीन्द्र कुमार राणा, सेवाचंद्र कुमार, सुनील कुमार सुमन, विश्वनाथ बिरूआ, मनोज शर्मा, मो जाफर, सुंदर देव, रामचंद्र बारदा, पुरुषोत्तम कुमार आदि अनशन पर बैठे हैं। संघ के सचिव 24 अगस्त को ऊर्जा मंत्री राजेंद्र सिंह ने नियुक्ति नियमावली की कॉपी तैयार कर उसे हाथ में देकर अनशन तुड़वाया था।