- Hindi News
- घेराव रद्द की नहीं थी सूचना, जनता परेशान
घेराव रद्द की नहीं थी सूचना, जनता परेशान
प्राथमिकशिक्षक संघ का शुक्रवार को सीएम हाउस का घेराव स्थगित हो गया था। इसकी जानकारी प्रशासन को नहीं थी। घेराव करने रहे लोगों के लिए पुलिस सीएम हाउस के समीप कई रास्तों पर बेरिकेडिंग गुरुवार रात से ही लगा चुकी थी। शुक्रवार की सुबह से ही जवान बेरिकेडिंग के पास पहुंच कर अपना मोर्चा संभाल चुके थे। कई पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। घेराव का कार्यक्रम स्थगित होने की सूचना पुलिस को नहीं होने के कारण आम जनता को काफी परेशानी हुई। लोग घंटों जाम में फंसे रहे। 12 बजे पुलिस को कहीं से सूचना मिली की घेराव स्थगित हो गया है तब जाकर सारी बेरिकेडिंग खोली गई। गोंदा पुलिस ने कहा कि अखबार में सूचना दी गई थी।
लोग फंसे रहे जाम में
आनन फानन में खोली गई बेरिकेडिंग
घेराव स्थगित होने के बाद पुलिस ने आनन फानन में मौके पर गाड़ियां बुलाई। कई मजदूरों को काम पर लगा कर बेरिकेडिंग खुलवाई। कुछ ही देर में हर तरफ का बेरिकेडिंग खोल दी गईऔर यातायात को सामान्य बनाया गया।
बेरिकेडिंग के कारण कई वाहन सुबह से ही जाम में फंस गए थे। इस दौरान कांके रोड में लंबा जाम लग गया। कई स्कूल बस और बड़े वाहन घंटों जाम में फंसे रहे।
बाद में बेरिकेडिंग तोड़ कर यातायात बहाल किया गया।