थानेदार ने पकड़ी गाड़ी तो भिड़ गए नेताजी
रांची| कांटाटोलीचौक के समीप ट्रैफिक थानेदार प्रमोद रंजन द्वारा पकड़े गए ट्रक को छुड़ाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता मुकेश मुक्ता और थानेदार आपस में भिड़ गए। एक घंटे तक हंगामा होने के बाद पुलिस के वरीय अधिकारियों के हस्ताक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। थानेदार ने नो इंट्री के दौरान ट्रक को पकड़ा और ट्रक को लेकर थाना आने लगे। इसी बीच मुकेश मौके पर पहुंच गया और गाड़ी को छोड़ने के लिए कहा। मुकेश का कहना था कि उसकी गाड़ी एफसीआई के लिए चलती है। उसे नो इंट्री से मुक्त रखा गया। थानेदार उसे जबरन पकड़कर फाइन काटने की कोशिश कर रहे थे। थानेदार को कागजात दिखाने के बाद भी नहीं मान रहे थे। वहीं थानेदार का कहना था कि जब गाड़ी पकड़ी गई तो चालक के पास गाड़ी से संबंधित कोई कागज नहीं था।