आरएस पोद्दार को मुख्य सचिव का प्रभार
रांची | राज्यसरकार ने विकास आयुक्त आरएस पोद्दार को मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। मुख्य सचिव सुधीर प्रसाद 27 सितंबर से छह अक्टूबर तक अवकाश में हैं और वे पारिवारिक कारणों से अमेरिका जा रहे हैं। सुधीर प्रसाद के लौटने तक आरएस पोद्दार को मुख्य सचिव का काम देखने को कहा गया है।
अशोककुमार शर्मा बने मुख्य लेखा नियंत्रक : राज्यसरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अशोक कुमार शर्मा (प्रतीक्षारत) को वित्त (अंकेक्षण) विभाग का मुख्य लेखा नियंत्रक बनाया है। कार्मिक विभाग ने शुक्रवार को इस बाबत अधिसूचना जारी की।